Blog
दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर से रात्रि के दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा एक भैंस चोरी कर ली गई
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पीड़ित द्वारा कोतवाली में घटना कि शिकायत लिखकर दी है। पीड़ित नरेश पुत्र कर्मवीर निवासी शाहपुर ने शिकायत में लिखा है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ रोजमर्रा की तरह दैनिक कार्य निस्तारण करने के बाद सो गया था जब वह सुबह के समय उठा तो उसने देखा कि उसकी भैंस गायब थी

उसने घर से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों से जानकारी ली और इधर-उधर भी भागा दौड़ी कर भैंस की तलाश करने की कोशिश की मगर कोई सफलता नहीं लगी परेशान होकर उसने घटना के शिकायत कोतवाली में दी है









