Blog
डिसेंट पब्लिक स्कूल में चल रहे योग शिविर में आज पतंजलि योगपीठ दिल्ली राज्य के श्री राजवीर जी
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर
दादरी पतंजलि योग समिति के डॉक्टर संजीव शर्मा जी और अग्रवाल मित्र मंडल के श्री रोहित गोयल जी ने दीप प्रज्वलित कर योग की शुरुआत की! मंच संचालन पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी श्री प्रदीप शर्मा ने किया।

योग गुरु श्री राजवीर जी ने योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम, योगिग,जागिग आसन और प्राणायाम कराया। योग सत्र के अंत में सभी को सिंहासन और हास्य आसन और शान्ति पाठ कराकर योग सत्र समाप्त किया।

श्री प्रदीप शर्मा ने 22मई को सभी सामाजिक संस्थाओं का योग शिविर में प्रातः 5बजे पहुंचने का आवाहन किया।कल योग दिवस का समापन दिवस हैं।

श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि सभी योग साधक प्रत्येक दिन योग करे और स्वस्थ रहें।करो योग रहो निरोग।









