थाना जारचा पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावडा बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरणः
दिनांक 10.11.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 198/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.प्रमोद पुत्र ओमकार उम्र 45 वर्ष 2. मनोज पुत्र ओमकार उम्र 50 वर्ष निवासी गण ग्राम छांयसा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर को ग्राम दयानगर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 09.11.2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभि0गण द्वारा वादी व वादी के पिता व भाईयो के साथ गाली गलौच करना व गाली का विरोध करने पर मारपीट करना व जान से मारने की नियत से फावडे से वार करना जिसमे वादी व वादी के परिजनो का घायल हो जाना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस मे पंजीकृत किया गया था।









