Blog
थाना जेवर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण/ कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 17.11.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत अभियुक्तों द्वारा साइड देने को लेकर वादी व उसके दोस्तों से विवाद किया गया व जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिससे वादी व वादी का दोस्त घायल हो गया, जिन्हे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना जेवर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम गढ़ी, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा .32 बोर, 02 जिंदा कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है।









