Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण/ कार्यवाही का विवरण-*-
दिनांक 17.11.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत अभियुक्तों द्वारा साइड देने को लेकर वादी व उसके दोस्तो के साथ कहा-सुनी/ विवाद किया गया। वादी व वादी के दोस्तों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई तथा वादी के साथ मारपीट की गई, जिससे वादी व वादी का दोस्त घायल हो गया, जिन्हे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना जेवर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त जयन्त शर्मा पुत्र गिरिराज शर्मा निवासी ग्राम बंकापुर, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button