थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्तपरता दिखाते हुये बल्लभगढ से अपहृत हुये युवक को बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनांक 21.05.2024 को सुबह करीब 07.00 बजे थाना मोबाइल मय फोर्स के गस्त पर थी, तभी जीरो पॉइन्ट पर एक काले रंग की स्कार्पियो संदिग्ध दिखायी दी जिसको रोकने का प्रयास किया तो उन्होने गाडी को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया । पुलिस द्वारा पीछा करने पर स्कार्पियो गाडी से 04 व्यक्ति तेजी से उतरकर भाग गये । स्कार्पियों गाडी में राजीव मित्तल पुत्र रामप्रसाद मित्तल निवासी मुकेश कालोनी थाना बल्लभगढ जिला फरीदाबाद (हरियाणा) मिले जिनके हाथ बंधे हुए थे व शरीर पर कुछ चोटें थी। जाँच के बाद जानकारी हुई कि राजीव मित्तल उपरोक्त का रात्रि 01.30 बजे बल्लभगढ से मय गाडी के अपहरण हो गया था । पुलिस की गाडी को देखकर बदमाश स्कार्पियों गाडी से ऊतरकर भाग गये है व राजीव मित्तल उपरोक्त को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।









