Blog

एनटीपीसी दादरी से प्रभावित 24 गाँवों के किसानों की वार्ता विफल, 25 नवंबर 2026 से एनटीपीसी गेट पर होगा अनिश्चितकालीन धरना

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

मुआवजे के बकाया भुगतान पर नहीं निकला समाधान, किसानों ने आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय।

आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को एनटीपीसी दादरी से प्रभावित 24 गाँवों के किसानों की एनटीपीसी प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता हुई। लेकिन किसानों के बचे हुए मुआवजे की मांग पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिसके चलते वार्ता विफल रही।

वार्ता में एनटीपीसी की ओर से डीजीएम कर्नल सिंह एवं डीजीएम (एचआर) रितेश भारद्वाज तथा पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषिपाल कटारिया मौजूद रहे।

मास्टर मनमिंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन मंच ने कहा कि किसानों ने वार्ता के दौरान अपने बचे हुए मुआवजे, न्यायालय के आदेशानुसार बढ़े हुए मुआवजे तथा प्रभावित परिवारों के अन्य लंबित अधिकारों को लेकर अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं। वर्षों से अपने हक और अधिकारों के लिए इंतजार कर रहे प्रभावित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिला है। किसान लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि वार्ता में कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलने के कारण किसानों ने निर्णय लिया है कि 25 नवंबर 2026 से एनटीपीसी दादरी गेट पर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

किसानों का कहना है कि यह आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों और बकाया मुआवजे को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। जब तक किसानों की मांगों का उचित समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

अब 24 गाँवों के प्रभावित किसान एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर उपस्थित किसान:

सुखपाल भाटी, राजपाल राणा, अजब सिंह भाटी, राहुल, लीलू बैसला (नरौली), अक्षय मुखिया, विकास रूपवास, धूम सिंह, प्रेमी सिंह, वीरपाल एडवोकेट, सत्यवीर फौजी,सोरन भाटी, विजय, प्रदीप, सुरेंद्र राणा, शिवकुमार (बढ़पुरा) सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button