Blog

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को लवकुश धार्मिक रामलीला कमैटी के तत्वाधान में श्री अग्रसैन आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रही

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

रामलीला में प्रथ्वी पुकार के बाद अयोध्या नरेश राजा दशरथ के कोई संतान न होने पर दुखी होकर राज्य गुरु वशिष्ठ जी के पास जाते है वशिष्ठ जी के नेतृत्व में पुत्र्येष्ठी यज्ञ कराया जाता है जिससे श्री राम ,भरत ,लक्ष्मण व शत्रुघ्न जी का जन्म होता है राम जन्म का धूमधाम से महोत्सव मनाया जाता है उसके बाद चारों भाइयो का नामकरण संसार हुआ ,प्रभु श्री राम की बाल लीलाओ का बहुत सुंदर मंचन हुआ की किस तरह माता कौशल्या को श्री राम ने अपने मुख में कोटि कोटि ब्रह्माण्ड का दर्शन कराया (रोम रोम प्रति लागे कोटि कोटि ब्रह्माण्ड),चारों भैयो की विद्या पूर्ण हुई

उधर रावण के अत्याचारों से ऋषि मुनि व्याकुल थे तो ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा हेतु श्री राम -लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते है ताड़क वन में श्री राम राक्षसी ताड़का का वध करते है ,आगे गौतमऋषि की पत्नी का अपनी चरण रज से उद्धार करते है गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या प्रभु श्री राम की स्तुति करती है ,मुनि श्राप जो दीना अति भल कीन्हा ,परम अनुग्रह मैं माना
आज के यजमानों ,रवीन्द्र प्रधान ,मनोज भाटी ,कंछित बंसल ,राजेश दीक्षित ,नरेश गोयल ,विजय प्रधान द्वारा पूजन किया गया

इस अवसर पर कमैटी के अध्यक्ष पवन बंसल ,महामंत्री केशव गोयल ,मेला संयोजक अंकित अग्रवाल ,उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ,पुनीत गर्ग ,वेदन शर्मा ,मोहित गर्ग ,चन्द्रभान वशिष्ठ ,भूपेन्द्र मंगल ,सुधीर सक्सेना ,आदि मौजूद रहे ।इति

Related Articles

Back to top button