Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 05/10/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम नीमका, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर द्वारा रात्रि में वादी के पिता भोले शंकर उम्र करीब 52 वर्ष की हत्या कर दी गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 329/2026 धारा 103(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*

थाना जेवर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। दिनांक 05.10.2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र उदय सिंह को चौरोली अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा जमीनी विवाद को लेकर अपने सगे भाई भोले शंकर की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

Related Articles

Back to top button