Blog

दुजाना के लाल जय कुमार नागर का दादरी में भव्य स्वागत, एशियन गेम्स में दो पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी, गौतमबुद्ध नगर | रजत और कांस्य पदक विजेता का नागर क्लब ने निकाला विजय काफिला, विधायक तेजपाल नागर ने किया सम्मानित, बोले—जय कुमार अब पूरे देश का बेटा है।
दादरी। ओमवीर आर्य ऐडवोकेट ने बताया कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे दुजाना गांव के अंतरराष्ट्रीय एथलीट जय कुमार नागर का दादरी में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।

नागर क्लब के नेतृत्व में दादी सत्ती मंदिर से दादरी तक विजय काफिला निकाला गया। जीटी रोड स्थित मुखिया फार्म हाउस में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
जय कुमार नागर ने 400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत और 4×400 मीटर पुरुष रिले में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मान समारोह है।

उन्होंने उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं और गुरु के महत्व को बताते हुए कहा, “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय।” उन्होंने कहा कि जय कुमार नागर अब केवल दुजाना का नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा है। जय कुमार के पिता राकेश सिंह नागर और माता रमेश देवी नागर की खुशी समारोह में देखते ही बनी। इस अवसर पर फकीर चंद नागर, बलराज नागर, रामशरण नागर एडवोकेट (पूर्व बार अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर),महाराज सिंह नागर, मांगे राम नागर, राजकुमार आर्य, ओमवीर आर्य एडवोकेट सम्पादक राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स, जितेंद्र नागर बबलू, रामे प्रधान, हरेन्द्र नागर, सुखबीर नागर ऐडवोकेट, अतुल भाटी, हरीश भाटिया, संजीव नागर, रमेश बंशल, राजपाल नागर ऐडवोकेट, महेन्द्र सिंह ऐडवोकेट,रिसी नागर, तिलक नागर, राजू नागर, ओमकार नागर, गजे सिंह फौजी, मा. रविन्द्र शर्मा, प्रताप नागर, ब्रहमपाल नागर, अनिल कप्तान और आदित्य शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कोच सोनू भाटी, कोच सक्सेना और उनकी पत्नी भी समारोह में शामिल हुए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेज अली ने खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने चिटहेरा में भव्य स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की। समारोह में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की 210 रुपये फीस का उल्लेख हुआ तथा पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी मिलने के विषय पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन अजीत नागर ने और मास्टर भूपेंद्र नागर ने किया। जय कुमार नागर की उपलब्धि को ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए वक्ताओं ने उनसे भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button