थाना सेक्टर 126 क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.10.2026 को स्पायरा बिल्डिंग, सेक्टर-94, नोएडा में एक युवक द्वारा बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुयी।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुॅचकर थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा जानकारी की गयी तो मृतक संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी टावर-ए आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 मानेसर सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर गुरुग्राम हरियाणा, स्पायरा बिल्डिंग, सेक्टर-94, नोएडा के रूम में एक दिन के ठहरने हेतु अकेले आये थे। युवक द्वारा उक्त कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकते हुए आत्महत्या करने के उद्देश्य से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारीगण व एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए है तथा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी अवलोकन करते हुए सभी बिन्दुओं पर गहनता से जॉच की जा रही है। घटनाक्रम के समय आसपास उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में जानकारी हुयी कि मृतक मानसिक तनाव में था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।









