Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी की 14 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 08.09.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 02 शातिर अभियुक्त 1- सैफ अली पुत्र जाहिद अली 2- शादाब पुत्र आशिक

अली को 6 प्रतिशत आबादी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 13 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सैफ अली मैकेनिक व अभियुक्त शादाब कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों रेकी कर मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी किया करते थे, तथा चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों को सुनसान पड़े खाली प्लॉट में छिपा दिया करते थे तथा बाद में अभियुक्तगण चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों को सस्ते दामों में राहगीरों को बेच दिया करते थे। चोरी किए गए दो पहिया वाहनों को बेचने से जो धनराशि प्राप्त होती थी उसे अभियुक्तगण आपस में बाँटकर व्यक्तिगत एवं शौक-मौज में खर्च कर देते थे।

 

Related Articles

Back to top button