Blog
आज दिनांक 16.08.2026 को प्रभारी चौकी एनटीपीसी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऊंचा हमीरपुर एनटीपीसी रोड पर कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवंw दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि तीन व्यक्ति शराब के नशे में राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को काफी समझाया-बुझाया गया, किंतु वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तथा मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी रही।
पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों—1- प्रशांत पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम पटाडी थाना जारचा उम्र 32 वर्ष
2- अखिलेश पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम रसूलपुर, उम्र करीब 44 वर्ष।
3- देवेंद्र पुत्र अशोक राघव, निवासी ग्राम पटाडी री, उम्र करीब 35 वर्ष को धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।









