Blog

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में ध्वजारोहण किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सर्वाेच्च योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

 

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय/साहसिक कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया गया।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अत्यंत हर्षाेल्लास, परंपरा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में ध्वजारोहण किया गया। वहीं, पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)

डॉ. राजीव नारायण मिश्र तथा कमिश्नरेट मुख्यालय, सूरजपुर में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुएउ

 

नके सपनों को साकार करने हेतु संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा देश की सुरक्षा, सम्मान एवं अखंडता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button