Blog

श्री बालाजी एनक्लेव में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। श्री बालाजी एनक्लेव RWA के अध्यक्ष ओमवीर आर्य ऐडवोकेट ने बताया कि श्री बालाजी एनक्लेव के पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज को नमन कर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह एवं संजय सिंह को सम्मानित किया गया, जबकि हिमांशु त्यागी, ब्रांच मैनेजर, IDFC FIRST Bank का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजकुमार आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् ने राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् से जुड़ा इतिहास और आज संसद में इसकी प्रस्तुति प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।का

र्यक्रम में राज सिंह प्रधान, किरणपाल नागर, माननीय भगवत भाटी, रमेश बंसल (कोषाध्यक्ष), गजेपाल फौजी, आदित्य शर्मा, गजेन्द्र तंवर, एडीओ कृष्णपाल, मनोज भाटी फौजी, सुशील राघव, लीला कृष्ण भाटिया, सुंदरलाल भाटिया, जयप्रकाश शर्मा, मनोज गर्ग, रणवीर टाइगर, जगदीप फौजी, रामू माली, योगेश सुपरवाइजर, छोटेलाल सिक्योरिटी गार्ड, तुषार भाटी, अरुण भाटी, अनूप लाला, बबलू विद्युत विभाग, डॉ. रामवीर, विनोद नागर एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, अजय भाटी, हर्षित आर्य, आदित्य आर्य एवं व्यास आर्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। अंत में RWA अध्यक्ष ओमवीर आर्य एडवोकेट ने सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।

Related Articles

Back to top button