थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत लुटेरो / चोरो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद नाजायज चाकू, 03 अदद कुण्डल पीली धातु, व नांक की लोंग पीली धातु, घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 03.08.26 को आवेदक रोहित भाटी पुत्र कृष्णपाल निवासी – ग्राम चिटैहरा थाना दादरी , गौतमबुध्दनगर मो0न0 9315925458 द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बाबत एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपनी माता श्रीमती दयावती से झपट्टा मार कर कुण्डल व नाक की लोंग ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0सं0 378/26 धारा 304 बीएनएस व आवेदक राजेश कुमार पुत्र रामनंदन पंडित निवासी दौलतराम कालोनी थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मो0नं0- 7599626885 द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बाबत अपनी पत्नी श्रीमती क्रिंता कुमारी के दाहिनी कान का सोने का कुण्डल झपट्टा मार कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0सं0 379/26 धारा 304 बीएनएस दर्ज किया गया |
*कार्यवाही का विवरण*
थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटनाओ मे संलिप्त 02 लुटेरे/शातिर चोरो 1. हैप्पी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम सहारा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद हाल पता सूरजबैंड वाली गली दादरी थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर उम्र लगभग 30 वर्ष 2. नरेंद्र पुत्र राजवीर निवासी राम पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद बताया उम्र लगभग 32 वर्ष को रुपवास वाईपास पर रेलवे फाटक से 100 मी0 आगे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद नाजायज चाकू तथा मु0अ0सं0 379/26 धारा 304 बीएनएस से सम्बंधित 02 अदद कुण्डल पीली धातु व मु0अ0सं0 378/26 धारा 304 बीएनएस से सम्बंधित 01 अदद कुण्डल व नांक की लोंग पीली धातु व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि0 नं0 UP14FE6797 बरामद हुई । अभियुक्तगण से बरामद कुण्डलों एवं लोंग के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर बताया की 15-20 दिन पहले मैंने साथी नरेंद्र के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दौलतराम कालोनी एवं तुलसी बिहार से दो महिलाओं के कानों से खींचे थे तथा दो कुण्डल व एक नाक की लोंग चिटहैरा रोड के किनारे एक बुजुर्ग महिला से 2-3 दिन पहले ही मैंने अकेले इसी बाइक पर सवार होकर खींचे थे उनमें से एक कुण्डल किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था तथा पैसे खर्च कर दिए थे । अब बाकी सामान के लिए ग्राहक तलाश रहे थे तथा किसी महिला के तलाश में थे जिससे ओर कुण्डल आदि खींच सकें । परंतु आपने पकङ लिया । अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।









