Blog

दादरी  कोतवाली क्षेत्र में एक महिला द्वारा गृह क्लेश के चलते फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पाकर मौके पर पहुंची

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

महिला की मम्मी ने कोतवाली में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया है

कि नई आबादी मस्जिद के पास रहने वाली मो रिहाना पत्नी इदरीश ने कोतवाली में शिकायत दी है कि उनकी बेटी गुल सफा की शादी नई आबादी के रहने वाले वसीम के साथ 2 साल पूर्व हुई थी कुछ समय ठीक-ठाक रहने के बाद परिवार में विवाद होने लगा कई बार विवाद को शांत किया गया मगर विवाद नहीं रुका मंगलवार को पारिवारिक क्लेश के चलते मेरी बेटी गुल सफा ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली जब इसकी सूचना उन्हें मिली तो उन्होंने जाकर देखा कि उनकी बेटी गुल सफा की मौत हो चुकी थी

जिसकी शिकायत रिहाना ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा

Related Articles

Back to top button