Blog

ग्रेटर नोएडा: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बादलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-91 स्थित कांवड़ रूट का निरीक्षण किया।

सुंदर लाल शर्मा, गौतम बुद्ध नगर

दादरी से सुंदर लाल शर्मा की रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बादलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-91 स्थित कांवड़ रूट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी बिसरख, थाना प्रभारी बादलपुर तथा पुलिस बल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एडीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

रिपोर्ट: सुंदर लाल शर्मा, गौतम बुद्ध नगर

Related Articles

Back to top button