Blog

कांवड़ यात्रा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं — मांसाहारी दुकानें खुली मिलीं तो प्रशासन होगा जिम्मेदार: वेद नागर

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी, गौतम बुद्ध नगर।

गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा कि पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इस दौरान कांवड़ मार्ग समेत पुरे जिले में किसी भी प्रकार से मांस, मछली एवं अंडे की दुकानों का संचालन शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला विषय है।

उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम उपजिलाधिकारी दादरी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई है कि कांवड़ यात्रा की अवधि में जनपद गौतम बुद्ध नगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान मांस, मछली, अंडे की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए तथा यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

वेद नागर ने कहा कि प्रशासन को समय रहते प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। यदि कहीं भी प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना होती है या प्रतिबंध लागू होने के बावजूद मांसाहारी दुकानें संचालित पाई जाती हैं, तो उसके लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से सख्ती से नियमों का पालन कराने, नियमित निरीक्षण करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गौ रक्षा हिन्दू दल पूरे जनपद में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा और जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई देगी, उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाएगी। संगठन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।साथ में अशोक भाटी बंटी गूर्जर अंकित कुमार शौरभ राणा विकाश शर्मा सुरेन्द्र गौतम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button