Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा क्रिप्टो करेन्सी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 11,49,500 रुपये नकद, 01 चैकबुक, 01 डेबिट कार्ड व 01 आधार कार्ड बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 19.06.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटलिजेंस की सहायता से क्रिप्टो करेन्सी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले 02 अभियुक्त 1-उमेर खान पुत्र जाकिर खान 2-अनुराग पारासरी पुत्र पुष्पेन्द्र पारासरी को कैम्ब्रिज स्कूल सेक्टर-27 के पास सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से बरामद बैग में कुल 11,49,500 रूपये नकद, 01 चैकबुक (पीएनबी बैंक), 01 डेबिट कार्ड व 01 आधार कार्ड बरामद हुआ है। घटना में संलिप्त अभियुक्तगण के अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

Related Articles

Back to top button