पति ने पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। दादरी। कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड लक्ष्मीनगर निवासी व्यक्ति ने गृह कलेश के चलते पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी मौके से फरार हो गया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नो साल पहले दोनो ने लव मेरिज की थी। मोहित मूल निवासी चिटहैरा दादरी जारचा रोड लक्ष्मीनगर गली नंबर सात मे अपना मकान बनाकर पत्नी कविता दो बच्चो के साथ रहता है।आरोप है कि गृह कलेश के चलते पति मोहित ने मंगलवार रात्रि चार बजे के करीब पत्नी कविता की गले में दुपट्टा डालकर हत्या कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दादरी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहित मूल रुप से चिटहैरा गांव का रहने वाला है नो साल पहले कविता से लव मैरिज कर दादरी जारचा रोड गली नंबर सात में अपना मकान बनाकर कर रहता है दोनो से एक लडका एक लडकी है प्रथम जांच में सामने आया है कि कविता मंगलवार रात दो बजे घर पर आयी थी और उसके बाद किरायेदार खाटू श्याम से दर्शन कर घर आया था हत्या चार बजे के करीब पति ने दुपट्टा से गला दबाकर की है। मोहित का खर्चा मकान मे रह रहे किरायेदारों से चलता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।









