Blog

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 30 अप्रैल, 2026

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले एवं सील की जांच की, जो पूर्णतः सुरक्षित पाई गई। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत पाए गए। साथ ही वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button