Blog

थाना नॉलेज पार्क पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रक बरामद किया गया है

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण:

थाना नॉलेज पार्क पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25.04.2026 को अभियुक्त लाखाराम पुत्र जोधाराम को 237 पेटी अवैध हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है

। इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अपराध करने का तरीका:

अभियुक्त द्वारा हरियाणा राज्य से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर अधिक दामों पर बेचने के उद्देश्य से परिवहन किया जाता था।

पुलिस, आरटीओ एवं आबकारी विभाग की जांच से बचने के लिए वह फर्जी बिल्टी एवं स्पेयर पार्ट्स के बिल तैयार कर प्रयोग करता था।

 

Related Articles

Back to top button