विद्युत विभाग के लाइनमैन रवि कुमार की 11000 की लाइन पर काम करते समय दुर्घटना में मृत्यु के बाद अब व्यापार मंडल दादरी उनकी मदद के लिए आगे आ गया है
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कि व्यापारियों ने अपने साथियों की मदद से ₹61000 रुपए की आर्थिक सहायता उसकी पत्नी को उसके पिता की उपस्थिति में व्यापार मंडल दादरी केअध्यक्ष मनोज गोयल वैश्य समाज संगठन के दादरी अध्यक्ष संदीप सिंघल सभासद नगर पालिका दादरी पियूष गर्ग एवं सक्रिय साथी गौरव गर्ग ने सीएम प्लाजा पर उपस्थित होकर प्रदान की

सुदर्शन खोज ने इस विषय पर आज व्यापार मंडल दादरी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज गोयल जी से इसकी वजह जानी चाहिए आपने बताया कि रवि बहुत ही मेहनती और सज्जन व्यक्ति था काल के क्रूर हाथों ने उसे दुर्घटना में हमसे छीन लिया वह व्यापारियों के फोन पर समय से उपलब्ध होकर बिजली चालू करने में मदद करता था

इसीलिए व्यापारियों के मन में उसके प्रति एक विशेष स्थान था जिस वजह से उसकी यह आर्थिक सहायता की गई है भविष्य में भी व्यापार मंडल दादरी द्वारा उसके बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए सहयोग करने का वादा किया गया









