Blog

थाना इकोटेक 1 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

आज दिनांक 25.12.2024 को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गैंगस्टर एक्ट में वांछित 05 अभियुक्तों 1. निंदर उर्फ नरेन्द्र पुत्र राजपाल 2. देवेन्द्र पुत्र राजपाल 3. पम्मी पुत्र जीता 4. संजय पुत्र जीता 5. श्याम सिंह उर्फ पोले पुत्र समय सिंह को घरबरा अंड़रपास के नीचे से गिरफ्तार किया गया हैं । थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा दिनांक 12.12.2024 को यमुना खादर क्षेत्र में गिरोह बनाकर अवैध खनन करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें उपरोक्त अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button