Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही का विवरणः*
थाना जारचा पुलिस द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0 218/2024 धारा 103(1) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम चालानी थाना जारचा गौतमबुद्धनगर से सम्बन्धित अभियुक्त सारूख उर्फ शाहरूख पुत्र नजर मौहम्मद उर्फ दन्नड निवासी ग्राम कलौंदा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 32 वर्ष को मय चाकू ( आलाकत्ल) के वीरपुरा के जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास से आज दिनांक 17.11.2024 को गिरफ्तार किया गया ।

*घटना का विवरण*
दिनांक 17.11.2024 को वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा वादिया की बेटी की पुत्री उम्र करीब 32 वर्ष की चाकू से रेतकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे दाखिल की थी जिसके सम्बन्ध मे थाना जारचा पर मु0अ0स0 218/2024 धारा 103(1) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर पंजीकृत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button