दिनांक 27.07.2024 को थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 249/2024 धारा 103/238 बीएनएस के अंतर्गत घटना का सफल अनावरण करते हुये हत्यारोपी अभियुक्तों 1. सर्वेश गुप्ता पुत्र श्री राम गुप्ता 2. पवन गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता को थाना फेस-3 पर वास्ते पूछताछ बुलाया गया था जहां उनके द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया था। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
अभियुक्त सर्वेश गुप्ता ने पुछताछ में बताया कि उसक शादी वर्ष 2011 में मृतका से हुई थी। पिछले करीब 01 वर्ष से ग्राम गढी चौखण्डी में किराये पर रहते थे एवं अभियुक्त सैक्टर 67 की एक कम्पनी में सिलाई का काम करता था, उसकी पत्नी एक कम्पनी में धागा कटिंग का काम करती थी। अपनी पत्नी के अलग काम करने एवं अधिकतर समय मोबाइल प्रयोग करने के कारण अभियुक्त सर्वेश को अपनी पत्नी पर शक था। इसी शक को लेकर वह उसके साथ मारपीट करता था एवं जान से मारने की बात कहता था। अपनी पत्नी को जान से मारने के लिये उसने अपने रिश्ते के भांजे पवन गुप्ता को गांव से बुलाया।
दिनांक 23.07.2024 की रात्रि में अभियुक्त की पत्नि मोबाइल चला रही थी तो अभियुक्त सर्वेश गुप्ता ने अपनी पत्नी से मोबाइल मांगा तो दोनो में लडाई झगडा होने लगा। झगडे के बाद अभियुक्त सर्वेश गुप्ता ने अपने भांजे पवन गुप्ता के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी एवं शव को कपडे में लपेटकर कमरे में छिपा दिया तथा कमरे का बाहर से ताला बंद कर दिया था।









