Blog

जनपद में 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 25 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा जनपद गौतम बुद्ध नगर में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज परीक्षा केंद्र नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज, साकीपुर, ग्रेटर नोएडा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो रही है ।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button