Blog

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का विवरण:*

दिनांक 10.11.2023 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-113 पर सूचना दी गयी कि उनकी बेटी की शादी दिनांक 07.02.2023 को आशीष तोमर पुत्र विजयाल निवासी गढ़ी चौखण्डी, थाना फेस-3 नोएडा से हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गयी तथा उनकी पुत्री का जबरन गर्भपात कराया गया जिससे उनकी पुत्री गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गयी। वादी मुकदमा की सूचना पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर मु0अ0सं0- 457/2023 धारा 498ए, 323, 315, 504, 506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम आशीष पुत्र विजयपाल आदि 06 नफर पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान दिनांक 20.11.2023 को पीड़िता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। अभियोग में धारा 304बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

*कार्यवाही का विवरण:*

दिनांक 02.12.2023 थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पर्थला सीएनजी पम्प के पीछे सर्विस रोड से अभियुक्त आशीष तोमर पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

*अभियुक्त का विवरण:*

आशीष तोमर पुत्र विजयपाल निवासी गढ़ी चौखण्डी, सेक्टर-68, थाना फेस-3, नोएडा उम्र करीब 25 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button