Blog

लुहारली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार व चार गाड़ियां बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार गाड़ियां भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार टोल इंचार्ज रजनीकांत ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया की बुधवार रात करीब 7:45 बजे कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर सायरन बजाते हुए लुहारली टोल प्लाजा पर आए और बिना टोल दिए जाने लगे जब टोल कर्मियों ने इसका विरोध किया। तो गाड़ियों में सवार दबंग किस्म के लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। और गाड़ियों में सवार दबंग लोग टोल बैरियर तोड़कर चले गए। उक्त घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर घटना में शामिल सौरव, करण, आकाश, निवासी शाहपुर बममेटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो दो ब्रेजा कार सहित चार गाड़ियां बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button