Blog

थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्ता

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 18.01.2026 को सूबेदार मेजर (के.रि.पु.बल, ग्रेटर नोएडा) द्वारा थाना ईकोटेक-3 पर सूचना दी गई कि अभियुक्त 1.तारीक अनवर वर्तमान तैनाती कमाण्डेन्ट, 235 बटालियन, के.रि.पु.बल, ग्रेटर नोएडा व उसकी पत्नी अभियुक्ता 2.रिम्पा खातून पत्नी तारीक अनवर निवासीगण सीआरपीएफ कैम्प, ग्रेटर नोएडा द्वारा रिम्पा खातून के रिश्तेदार की लड़की( पीड़िता) उम्र करीब 10 वर्ष को बिना वरिष्ठ अधिकारीगण की अनुमति के अपने आवास पर रखा गया। पीड़िता को वह अपने घरेलू कामकाज व बच्चो की देखभाल के लिए लायी थी। इनके द्वारा छोटी-छोटी बातो पर पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा तथा मारपीट की जाने लगी। दिनांक 14/15.01.2026 की मध्य रात्रि में इनके द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की गयी जिस कारण उसका वह अस्पताल में उपचाराधीन है। इस सम्बन्ध में थाना ईकोटेक-3 पर मेजर सूबेदार के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button