Blog

थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा 03 माह की बच्ची को अल्पसमय में सकुशल बरामद करते हुए अपहरण करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

घटना का संक्षिप्त विवरण/ कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 21.09.2026 को थाना सेक्टर-63 पर वादी द्वारा उनकी तीन माह की पुत्री को दो महिलाओं व एक पुरुष नाम-पता अज्ञात द्वारा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा तत्काल बच्ची की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित की गईं। दिनांक 22.09.2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए 03 माह की बच्ची का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तों (01 पुरुष व 02 महिला) 1. अभय कुमार पुत्र महेन्द्र, 2. काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार, 3. मनीषा पत्नी राहुल को कनावनी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 माह की बच्ची को सकुशल बरामद किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button