Blog
थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी/स्नेचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 02 अवैध चाकू व 5100 रुपये नगद बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 01/02.08.2026 की रात्रि को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चोरी/ स्नेचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1-मुराद उर्फ इमरान पुत्र शाहबुद्दीन 2-संतोष गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश को गंगा अपार्टमेंट, सेक्टर-29 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर रजि नं0 UP16AN2506, थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बंधित 5100 रूपये नगद व 01-01 अवैध चाकू बरामद हुआ है।









