थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से विदेशी मादक पदार्थ ओ0जी0 वजन करीब 500 ग्राम (अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7-8 लाख रूपये), 02 मोबाइल फोन, 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई व डिलीवरी में प्रयोग की जाने वाली 01 कार व पैकिंग हेतु प्रयुक्त की जाने वाली पॉलिथीन व लिफाफे बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 03.05.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध नशीले मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुये 02 अभियुक्त 1.शिवम कुंवर पुत्र रनवीर सिंह कुंवर 2.नितिन चौहान पुत्र ओमवीर सिंह चौहान को पुश्ता रोड़ सेक्टर-94 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से ओ0जी0 वजन करीब 500 ग्राम (अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7-8 लाख रूपये), 02 मोबाइल फोन, 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई व डिलीवरी में प्रयोग की जाने वाली 01 कार व पैकिंग हेतु प्रयुक्त की जाने वाली पॉलिथीन व लिफाफे बरामद हुए है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण द्वारा संचालित यह गिरोह नोएडा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ ओ0जी0 (उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा) की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई का कार्य अत्यंत संगठित एवं सुनियोजित तरीके से करता था। अभियुक्तगण इलेक्ट्रॉनिक तराजू की सहायता से ओ0जी0 को छोटे-छोटे वजन में तौलकर पारदर्शी पाउच एवं लिफाफों में पैक करते थे, जिससे आसानी से छिपाया व परिवहन किया जा सके। इसके पश्चात ये पैक किये गये नशीले पदार्थों को मुख्य रूप से पीजी/हॉस्टल तथा आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों/युवाओं को लक्षित कर सप्लाई करते थे, जिससे इन्हें लगातार मांग एवं मोटा आर्थिक लाभ प्राप्त होता था।









