Blog
मारीपत-चिपयाना रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 150/SPL, 13 से 20 जून 2026 तक मरम्मत कार्य के कारण रहेगा बंद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 12 जून, 2026
उत्तर मध्य रेलवे दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि मारीपत-चिपियाना स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 150/SPL पर मरम्मत कार्य होने के फलस्वरुप 13 जून, 2026 की सुबह 08:00 बजे से 20 जून, 2026 की शाम 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में उन्होंने आम नागरिकों को यह भी बताया कि सड़क यातायात बंद होने की अवधि के दौरान समपार संख्या-150/SPL के स्थान पर यातायात हेतु चिपयाना के समीप कि0मी0-1425/26-28 में स्थित आरओबी का उपयोग कर सकते हैं।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।









