थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये करीब 11 लाख रूपये कीमत के आभूषण व 01 अवैध चाकू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 02.10.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से घरों में चोरी करने वाला एक अभियुक्त शम्भू पुत्र इतवारी को लेबर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 03 नेकलेस (पीली धातु), 02 माथे का मांग

टीका(पीली धातु), 02 कानों के ऊपर की बारीक चैन (पीली धातु), 02 पाजेब (सफेद धातु), 02 सैम्पल (सफेद धातु), 01 गले का हार (सफेद धातु), 01 हाथ का ब्रेसलेट (सफेद धातु), 04 बच्चों के हाथ के कडे (सफेद धातु), 04 बिछुए (सफेद धातु) व 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है, जो घूम-फिरकर बंद पडे मकानों की रैकी करके सोने-चाँदी के आभूषणों की चोरी करता है। अभियुक्त द्वारा पूर्व में 1-थाना बीटा-2 क्षेत्र में करीब 07-08 महीने पहले अल्फा-1 से सोना-चाँदी के आभूषण 2-माह फरवरी 2026 में अल्फा-2 में सोना-चाँदी के आभूषण 3-कुछ दिन पूर्व अल्फा-2 में सोना-चाँदी के आभूषणों की चोरी की गयी थी। चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसके क्रम में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को चोरी किये गये सोने-चाँदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया।









