थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर आयी गांजा तस्कर अभियुक्ता की निशादेही पर 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख 50 हजार रुपये) बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 06.08.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमाण्ड में आयी अभियुक्ता हेमा पत्नी संजय उर्फ बाबू की निशादेही पर एफ-24 खण्डहरनुमा बिल्डिंग, सेक्टर-8, थाना फेस-1 नोएडा से कुल 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये है। अभियुक्ता पूर्व में थाना फेस-1 नोएडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 309/2026 धारा 8/20/29 NDPS ACT में वांछित थी जिसके द्वारा दिनांक 29.07.2026 को मा0 न्यायायल में आत्मसमर्पण किया गया था।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह काफी समय से गांजा व मादक पदार्थ की तस्करी करती थी। वह बड़ी मात्रा में दिल्ली से गांजा मंगवाती थी। अभियुक्ता के अन्य साथी 1-टिंकू पुत्र रामबाबू 2-मो0 मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी को दिनांक 26.06.2026 को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।









