पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

मिशन शक्ति अभियान-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना जारचा की मिशन शक्ति टीम के साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों की रोकथाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, गुड टच-बैड टच की पहचान, यौन अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी प्रावधान तथा बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।

इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य सुरक्षा-संबंधी कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 112, 1098 एवं 181 तथा साइबर पोर्टल www.cyberpolice.uppolice.gov.in की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके और समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।









