Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड मां के नाम) के उपलक्ष्य पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण करते हुए हरियाली के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

उक्त कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा स्वयं वृक्षारोपण किया गया जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) गौतमबुद्धनगर श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सहित कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त एवं अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के द्वारा सहभागिता की गयी।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों (कदम्ब, अमलतास, कचनार, कंजी, अशोक, सहजन, मौलश्री, जामुन, गुलमोहर आदि) के वृक्षों का रोपण किया गया, कमिश्नरेट में हजारों से अधिक पेडों का रोपण किया गया है।

जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास का हिस्सा होना चाहिए।

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया तथा इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह प्रयास समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Back to top button