Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 19.06.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त दीपक कुमार शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा को जमशैदपुरा से कलौन्दा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।









