पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री अशोक कुमार द्वारा एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा के साथ थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर
आज दिनांक 06/07/2024 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री अशोक कुमार द्वारा एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा के साथ थाना दादरी क्षेत्र के

अंतर्गत संवेदनशील, महत्वपूर्ण स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों के आस-पास पैदल मार्च करते हुए शांति/कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने, बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने व स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाये रखने हेतु

निर्देशित किया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए लगातार गश्त की जाये व संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाये।









