Blog

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी की मोटरसाइकिल व लूट/चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 16/ 17.01.2026 को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1.नेपाल सरकार पुत्र अनिल सरकार 2.सलमान पुत्र अकबर को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नेपाल सरकार के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 06 मोबाइल फोन तथा अभियुक्त सलमान के कब्जे से 01 अवैध चाकू व 04 मोबाइल फोन बरामद हुए है तथा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP81CF9577 सम्बंधित मु0अ0सं0 360/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-49, नोएडा बरामद हुयी है।

 

Related Articles

Back to top button