किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के पदाधिकारी ने,नवनियुक्त दादरी एसडीएम का किया स्वागत,,
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी तहसील एसडीएम पद का पदभार संभालने पर अभिनेंद्र,सिंह को फूलमाला पट्टा डालकर पेन डायरी गुलदस्ता देकर स्वागत किया जिसमें किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के प्रदेश महासचिव किसान नेता राजकुमार रूपवास का कहना है कि एसडीएम साहब आप आए आपका स्वागत दादरी के एसडीम बनकर बहुत अच्छी बात है लेकिन यहां पर किसान मजदूर बेसहारा लोगों की मदद होनी चाहिए क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है चाहे उसमें दाखिल खारीज, हो निवास प्रमाण पत्र,हो जाति प्रमाण पत्र वारिसान हो चाहे राशन से संबंधित होआदि समस्याओं को लेकर लोग भटकते रहते हैं इसलिए एसडीएम साहब आपसे उम्मीद है समस्या का निस्तारण होगा और संगठन की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं जिसमें एसडीएम दादरी का कहना है कि हर संभव हर समस्या का प्रोटोकॉल के हिसाब से निस्तारण किया जाएगा गलत को गलत और सही को सही कराई जाएगा यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं बधाई देने दौरान अशोक भाटी,पाली प्रदेश सचिव मनोज भाटी पाली एनसीआर, अध्यक्ष सरोज भाटी गुर्जर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव एडवोकेटअमित मुखिया तहसील उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे









