थाना जेवर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का विवरणः*
दिनांक 27/02/2024 को वादी द्वारा थाना जेवर पर आकर अभियुक्त 1.सुनील कुमार उर्फ आश कुमार (मृतका का पति) निवासी ग्राम चांचली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर व उसके परिजनों के द्वारा वादी की पुत्री पूजा जिसकी शादी दिनांक 22.02.2023 को सुनील कुमार उर्फ आश कुमार उपरोक्त के साथ हुई थी, से अतिरिक्त दहेज की मांग करना व दहेज ना दे पाने पर प्रताड़ित करना व फांसी लगाकर मार देने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गई। जिसके संबंध में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधि0 पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरणः*
आज दिनांक 28/02/2024 को जेवर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग की सहायता से उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ आश कुमार(मृतका का पति) पुत्र करन सिंह निवासी चांचली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर को धनसिया मोड जेवर से गिरफ्तार किया गया है।









