नवनियुक्त सीएमओ व सीएमएस का किया स्वागत आज नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी एवं मुख्य
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार झा जिला अस्पताल नोएडा का डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यालय में पहुंचकर स्वागत किया।
शासन द्वारा जनपद गौतम बुध नगर में स्वास्थ्य विभाग में आला अधिकारीयो को नियुक्ति प्रदान की गई l
दोनों अधिकारियों का डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य गौतम बुध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को मानकों पर अव्वल बनाने, निशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सीय सेवाओं को मरीजों तक सुलभ कराने पर जोर रहेगा l उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा l इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों के नियमित औचक निरीक्षण की बात कही।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार झा ने कहा की फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होते हैं।उहोंने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखे और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ प्र के पूर्व संयुक्त मंत्री कपिल चौधरी, अध्यक्ष सी डी यादव,मंत्री सुरेन्द्र सिंह,मंत्री नैन सिंह, अध्यक्ष शरद अस्थाना,दीपक शर्मा,राजीव शाक्य,नवीन कांडपाल, जे पी शर्मा,सुरेश पंवार,भीम सिंह, गिरेन्द्र चौहान,मनीष ,हरेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे।









