Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाइसेंसी पिस्टल व 01 अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही/ घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 30.11.2025 को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चमरू में शादी में बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घायल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 अभियुक्त 1. अभिषेक पुत्र बिजेन्द्र गुर्जर कसाना, 2. ईशू कसाना पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अभिषेक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाइसेंसी पिस्टल मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस व अभियुक्त ईशू कसाना के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व नाल में फँसा हुआ 01 कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
घटना में प्रयुक्त पिस्टल शादी में निक्की पुत्र अमर सिंह द्वारा लाई गई थी। पिस्टल का लाइसेंस निक्की के पिता अमर सिंह के नाम पर है। उक्त पिस्टल को निक्की अपने साथ लेकर आया था और उसने फायरिंग करने के लिए इसे अभिषेक को दिया। अभिषेक द्वारा की गई फायरिंग के दौरान बच्चे को गोली लग गई। अभियुक्त निक्की की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अभिषेक पुत्र बिजेन्द्र गुर्जर कसाना निवासी ग्राम जावली, थाना टीला मोड, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष।
2. ईशू कसाना पुत्र अशोक निवासी ग्राम जावली, थाना टीला मोड, गाजियाबाद, उम्र 24 वर्ष।

Related Articles

Back to top button