आधुनिक EVAR तकनीक बनी जीवनरक्षक, 63 वर्षीय मरीज को यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन में मिला नया जीवन।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा।नोएडा एक्सटेंशन,।: चुनौतीपूर्ण समय में मरीज को यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक EVAR Endovascular Aortic Repair तकनीक और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से 63 वर्षीय मरीज की जान बचाई। यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने बताया की मरीज़ के बचने की संभावना सिर्फ 1% थी, 25 यूनिट से अधिक ब्लड चढ़ाने के बाद 63 वर्षीय मरीज को यथार्थ हॉस्पिटल में जीवनदान मिला। दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों ने भी मरीज की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार से हाथ खड़े कर दिए थे।

इस दौरान मरीज को कई यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका था, लेकिन लगातार हो रहे आंतरिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।मरीज़ पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पीठ दर्द, कमजोरी और मल के साथ खून आने की समस्या से परेशान थे। जांच में पता चला कि उन्हें पेट की मुख्य रक्त वाहिनी एब्डॉमिनल एओर्टा में गंभीर एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म AAA था। इसके कारण एओर्टा और छोटी आंत के बीच एओर्टीएंटरिक फिस्टुला Aortoenteric Fistula बन गया था, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। यह खून आंत के रास्ते मल के साथ बाहर निकल रहा था। लगातार रक्तस्राव के कारण उनका ब्लड प्रेशर भी बेहद कम हो गया था।शुरुआती एंडोस्कोपी में छोटी आंत में कई अल्सर पाए गए, जिनका APC (Argon Plasma Coagulation) तकनीक से उपचार कर अस्थायी रूप से रक्तस्राव रोका गया। हालांकि, बीमारी का मूल कारण मौजूद रहने के कारण कुछ समय बाद फिर से रक्तस्राव शुरू हो गया। यथार्थ हॉस्पिटल आने से पहले मरीज को रक्त चढ़ाया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन पहुंचते ही मरीज को क्रिटिकल केयर यूनिट CCU में भर्ती किया गया। इसके बाद कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी CTVS गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर और मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से उपचार की योजना बनाई। 20 जून 2026 को मरीज का सफलतापूर्वक EVAR किया गया, जिसके बाद रक्तस्राव लगभग पूरी तरह नियंत्रित हो गया।उपचार के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार होता गया। 23 जून को की गई कैप्सूल एंडोस्कोपी में पाया गया कि छोटी आंत के अल्सर तेजी से भर रहे हैं और कहीं भी नई ब्लीडिंग नहीं हो रही है। आवश्यक दवाइयों, नियमित निगरानी और विशेषज्ञ देखभाल के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया।

डॉ. जीवन पिल्लई, डायरेक्टर – कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन ने कहा, “एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म (AAA) एक जानलेवा बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। इस मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन समय पर सही जांच, आधुनिक EVAR तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के समन्वित प्रयासों से उनकी जान बचाई जा सकी। लगातार पेट या पीठ में दर्द, मल के साथ खून आना या अचानक कमजोरी जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान अपनाकर कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।”एडॉ. हार्दिक आहूजा, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन ने कहा, “यह मामला बेहद जटिल था क्योंकि मरीज में लगातार आंत से रक्तस्राव हो रहा था। एंडोस्कोपी, APC उपचार और कैप्सूल एंडोस्कोपी जैसी उन्नत जांचों के माध्यम से रक्तस्राव के वास्तविक कारण की पहचान की गई। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और CTVS टीम के समन्वित उपचार से रक्तस्राव पूरी तरह नियंत्रित हुआ और मरीज सुरक्षित रूप से स्वस्थ होकर घर लौट सका।”यह मामला दर्शाता है कि गंभीर और जटिल परिस्थितियों में समय पर सही जांच, विभिन्न विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय तथा आधुनिक उपचार तकनीकों की मदद से ऐसे मरीजों की जान भी बचाई जा सकती है, जिनके बचने की संभावना बेहद कम रह जाती है।
यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन के बारे में :।
नोएडा एक्सटेंशन स्थित यथार्थ हास्पिटल, यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का मुख्य हॉस्पिटल है। अस्पताल के 450 बैड्स से युक्त टर्शरी केयर सुपर स्पेशलटी नोएडा एक्सटेंशन के सेक्टर-1 में संचालित है। पिछले कई सालो से हॉस्पिटल क्षेत्र और आस पर के शहरों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश के आस-पास के ज़िलों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।









