Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गाडी मे लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 01 इनामिया / वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 आधार कार्ड (पीडित का) व 01 मो0सा0 (चोरी की हुई) बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 20.05.2026 को वादी श्री अनुज कुमार पुत्र रामपाल सिह निवासी ग्राम बदौनिया थाना रजबपुरा जिला अमरोहा द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अज्ञात कार सवारो द्वारा वादी को कार मे लिफ्ट देकर वादी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना व वादी का मोबाइल,

रूपये व आधार कार्ड लूट लेने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 0223/2026 धारा 309(6)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही का विवरण*

थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त 25 हजार रूपये के इनामिया / वांछित लुटेरे अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जिटोली थाना निधोली कलां जनपद एटा को पुलिस मुठभेड के दौरान चिटहैरा नहर पर पैरीफेरल अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । मुठभेड के दौरान अभियुक्त अशोक उर्फ आशू उर्फ भोला उपरोक्त घायल हुआ है ।

अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ आसू उर्फ भोला उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 आधार कार्ड (पीडित का) व 01 मो0सा0 (चोरी की हुई) बरामद हुए । मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी दादरी भेजा गया है । घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तगण को थाना दादरी पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button