संविधान दिवस पर डीएमई, नोएडा में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 26 नवंबर 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत गौतमबुद्धनगर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), सेक्टर-62, नोएडा में *‘विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम–संविधान दिवस विशेष’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम *‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’* रही। इसमें संस्थान के विद्यार्थियों एवं माय भारत के युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में पैरालंपियन सुवर्णा राज, माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) भंवर सिंह, महानिदेशक डीएमई डॉ. कोमल विग, निदेशक डीएमई डॉ. राजिंदर रंधावा, विभागाध्यक्ष लॉ स्कूल डॉ. नेहा शर्मा, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से कार्यक्रम अधिकारी डा0 श्वेता खुराना, स्वास्थ्य विभाग तथा श्रउप निदेशक, माय भारत शिवेंद्र सिंह, युवा आकाॅन प्रियांशु चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना तथा मादक पदार्थों एवं तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर युवाओं को विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा नशे की समस्या से व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन, अतिथियों द्वारा अनुभव एवं विचार साझा करना तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशा मुक्ति के संदेश का प्रसार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डीएमई के विद्यार्थियों एवं माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।









