Blog

आज भारतीय किसान यूनियन मंच व भाकियू धनसिह कोतवाल व दादरी तहसील बार ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जघन्य घटना के विरोध एवं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध होटल, गेस्ट हाउस एवं स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु श्री नीरज कुमार मिश्रा एसएचओ दादरी को माननीय राष्ट्रपति महोदया ,भारत सरकार
माध्यम : ज़िलाधिकारी / पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के नाम ज्ञापन सौंपा व कैंडल मार्च दादरी तहसील से चौराहे तक निकाला गया ।

मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया की भारतीय किसान यूनियन मंच एवं क्षेत्र के समस्त नागरिक राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। ऐसी घटनाएँ पूरे समाज को शर्मसार करती हैं और देश की कानून-व्यवस्था तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।विक्रांत भाटी प्रदेश प्रभारी ने बताया कि
हमारे क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एवं एनसीआर में भी बड़ी संख्या में oyo होटल,एवं स्पा सेंटर संचालित हैं। यदि इनमें से कोई भी प्रतिष्ठान बिना वैध अनुमति, नियमों के उल्लंघन या किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।एडवोकेट सन्दीप कौशिक दादरी बार एसोसिएशन ने कहा

श्रीगंगानगर की पीड़ित बच्ची को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा सभी दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिया जाए।
मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई सुनिश्चित की जाए।
जितेन्द्र चौधरी भाकियू धनसिह कोतवाल ने कहा कि पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा, उचित आर्थिक सहायता तथा आवश्यक चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
इस मौक़े पर अजब सिंह भाटी,वंश यादव,अतुल शर्मा,सचिन पहलवान,हर्ष मुक़दम,अशोक,हरेन्द्र नागर ,सचिन शर्मा,प्रशांत शर्मा,अनुज गुर्जर,दानिश,डॉ मोहसिन,राजा,अब्दुल कादिर,गुलफाम,साहिद,ललित गौतम,कपिल,योगेश,अभिषेक,अन्य समाजसेवी लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button